Top News

दुद्धी के रामनगर में महानवमी पर सजा भव्य माता रानी का दरबार,दुर्गा जागरण में प्रख्यात कलाकारों के भजनों पर झूमे भक्त

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 









दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय नगर पंचायत के रामनगर वार्ड नंबर 8 स्थित शिव मंदिर मां दुर्गा पंडाल परिसर में महानवमी के पावन पर्व पर सोमवार की रात भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। मां दुर्गा पूजा समिति रामनगर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे और माता के दरबार में हाजिरी लगाई।








जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर दुर्गा जागरण का विधिवत शुभारंभ किया और मां भगवती के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का मोमेंटो ,अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जागरण की शुरुआत गणेश वंदना और मां भगवती के आह्वान के साथ हुई।जागरण में प्रदेश व अन्य राज्यों के हिस्सों से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसमें दिवाकर सिंह (छ.स) और आरती सिंह (वाराणसी) ने अपने लोकप्रिय देवी गीतों से समां बांध दिया।

 मनीष ओझा (पटना) और अर्चना श्रीवास्तव (वाराणसी) ने एक से बढ़कर एक भेंटें प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया।वहीं

गायकों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।

यह पूरा भव्य जागरण और पूजन कार्यक्रम स्थानीय आचार्य पंडित श्री देवेंद्र मिश्रा के वैदिक सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पंडित जी के मंत्रोच्चार के बीच विजय सोनी तथा मनोज तिवारी अपनी-अपनी धर्मपत्नी संग मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे और विधि विधान से पूजन व आरती संपन्न कराई। मौके पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

​वहीं, आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा पूजा समिति रामनगर के आनंद कांस्यकार, आमेश सिंह (सभासद), जितेंद्र चंद्रवंशी पीपी, सुमित जायसवाल, आदित्य श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, विक्रांत चंद्रवंशी, हर्ष श्रीवास्तव, कार्तिक चंद्रवंशी, राहुल सोनी, अमृत अग्रहरि, आनंद जायसवाल, शिवम जायसवाल, सुधीर चंद्रवंशी एवं सुनील जायसवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।संचालन सुनील जायसवाल ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume