Top News

बुलडोजर से जंगल में अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 








 दो नामजद व आठ - दस अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध का केस दर्ज



कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली


नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज अंतर्गत धौठवा बीट में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कराए जा रहे पक्का निर्माण को वन विभाग ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। खुथहर गांव के समीप वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के मामले में दो नामजद व आठ - दस अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 वन विभाग की इस कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जयमोहनी वन रेंज के धौठवा बीट के कक्ष शिकारगंज-16 में खुथहर गांव के समीप आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराए जाने की सूचना पर जयमोहनी और मझगाई वन रेंज की टीम मौके पर पहुंच गयी ।

जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

वन विभाग ने इस मामले में खुथहर गांव निवासी मलिक पुत्र राम अचल और हीरा पुत्र राम मूरत व आठ - दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन अपराध का केस दर्ज किया है। 

विभाग की ओर से आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने कहा कि आरक्षित वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण एकदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन भूमि की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी दिया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने या निर्माण कराने की योजना बना रहे लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा निर्माण को ध्वस्त करा कर के संबंधित लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में वन दरोगा सोमेश कुमार वीरेंद्र पांडेय शुभम कुमार  संजय चौहान वन रक्षक चंद्रशेखर प्रेम सिंह मुलायम सिंह धर्मवीर सिंह प्रमोद यादव भोलानाथ ईत्यादि सहित वनकर्मी  वाचर शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume