Top News

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सोनभद्र 









पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025-2026 के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के बलिदान की जानकारी दी।

उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की रक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया।

पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका संबंध 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों की शहादत से है। यह दिवस कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume