पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
नौगढ़।नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर बीते सोमवार को देर शाम डुमरिया गांव के समीप सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से टकराकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार निजामुद्दीन 26 वर्ष की शनिवार भोर में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहाना का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से उनके सिर से साया उठ गया।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन सैलून की दुकान चलाता था।
सोमवार को वह सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज बाजार से कैंची-छूरे की मरम्मत कराकर बाइक से घर लौट रहा था।
इसी दौरान रास्ते में डुमरिया गांव के समीप सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
जहां पर शनिवार भोर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
निजामुद्दीन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

Post a Comment