पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी सोनभद्र
*🔸₹2.37 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी 35 साइबर फ्रॉड शिकायतें आईं सामने, 03 मोबाइल फोन बरामद-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* तथा क्षेत्राधिकारी साइबर *श्री हर्ष पाण्डेय* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा साइबर धोखाधड़ी के एक प्रकरण में वांछित *मुख्य अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से जामा तलाशी के दौरान *03 मोबाइल फोन* बरामद किए गए।
*प्रकरण का विवरण-*
समन्वय (JMIS) पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान दिनांक 16.10.2026 को Suspect Branch टैब पर SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाता के संबंध में साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल *35 शिकायतें* दर्ज पाई गईं। उक्त खाते से लगभग *₹2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन* की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके संबंध में साइबर थाना प्रभारी द्वारा मु0अ0सं0-281/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
विवेचना के क्रम में दिनांक 25.10.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा म्योरपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे में वांछित तीनों अभियुक्तों को *रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से प्रातः करीब 06:40 बजे गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. *हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश* पुत्र चिंतामणि पाण्डेय, निवासी ग्राम बागी बगही, नौगढ़, जनपद चन्दौली। *(मुख्य अभियुक्त)*
2. *अंजनी कुमार* पुत्र उदित नारायण, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. *वेदान्त मौर्या* पुत्र पवन कुमार कुशवाहा, निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी का विवरण-*
- जामा तलाशी में 03 अदद मोबाइल फोन।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संजय सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 शेरबहादुर यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
5. का0 सुनील सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
6. का0 सौरभ पाण्डेय, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

Post a Comment