Top News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली बृजेश कुमार केसरी 







नौगढ़। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत बुधवार को थाना नौगढ़ क्षेत्र के कौवाघाट तिराहा  सेमरा कुसही गांव व सार्वजनिक स्थानों पर  महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। 

मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताकर जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर के सूचना दिया जाय। 

उन्

 कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। अपने अधिकारों की जानकारी होने पर मुश्किल परिस्थितियों में उचित कदम उठाकर लाभ उठाया जा सकता है।

 साइबर अपराध के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान लिंक को नहीं खोलना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी  बैंक खाते की जानकारी एटीएम पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। 

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानीपूर्वक बातचीत करने और किसी भी संदिग्ध संदेश या ऑनलाइन ठगी की आशंका होने पर तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।

महिला आरक्षी ममता यादव  आराध्या त्रिपाठी व रिमझिम चौहान ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर के 

 हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग घरेलू हिंसा छेड़छाड़ तथा अन्य समस्याओं की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume