पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी
नौगढ़। थानाध्यक्ष नौगढ़ व अमदहां पुलिस चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया।
तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार और अमदहां चौकी प्रभारी हंसराज मिश्रा पर मनमानी, भूमि विवाद बढ़ने और शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है ।
बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लोगों में असंतोष है। करीब 14 दिन पूर्व पण्डी गांव के समीप जंगल में एक बुजुर्ग की हत्या कर चोर बकरियां चुरा ले गए थे। अधिवक्ताओं ने इस घटना का हवाला देकर के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाकर के पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताया।
अधिवक्ताओं ने अमदहां पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज मिश्रा पर आरोप लगा कर कहा कि क्षेत्र में भूमि विवाद बढ़ने के साथ ही पशु तस्करी, गांजा और शराब की तस्करी कराया जा रहा है।
तथा शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी है। अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से आरोपों की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है।

Post a Comment