Top News

खेल-खेल में भाषा और गणित सीखेंगे बच्चे

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 











ज्ञान का पिटारा’ किट से शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने पर जोर


नौगढ़। ग्राम्या संस्थान की मैत्री परियोजना के तहत ‘ज्ञान का पिटारा’ कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी के वरुणा ग्रांट होटल में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मे जनपद चंदौली के आठ विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों के लिए 40 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों में खेल-खेल में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम्या संस्थान के प्रशिक्षक शिक्षकों को ‘ज्ञान का पिटारा’ किट में उपलब्ध शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम), कहानी कार्ड, खेल-खिलौने और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के प्रयोग की जानकारी दे रहे है। शिक्षकों को इन सामग्रियों के माध्यम से कक्षा शिक्षण को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने  का तरीका भी बतलाया जा रहा हैं।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की सीखने में रुचि बढ़कर के 

 भाषा व गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में ‘ज्ञान का पिटारा’ किट का उपयोग कर बच्चों को पढ़ाएंगे।

प्रशिक्षण में नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, नियामताबाद, धानापुर, चंदौली, बरहनी और सकलडीहा विकास खंडों के शिक्षक शामिल हैं।

 ग्राम्या संस्थान की सचिव बिंदु सिंह के साथ सुरेंद्र, नीतू, पवन, अजय, प्रीति, विजयलक्ष्मी, अफसाना, किरन, बबिता प्रभा, प्रीतम विकास सहित संस्थान की टीम के कुल 35 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume