Top News

आदिकवि बाल्मीकि की जयंती पर सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन संपन्न

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक अधिवक्ता 







- साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी के निधन पर शोक जताया गया

- काव्यांजलि कार्यक्रम स्थगित







सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार  में साहित्य दीप संस्थान व  साहित्यिक प्रकोष्ठ बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को सम्मान समारोह व सोन काव्यांजलि द्वितीय संस्करण संयुक्त कविता संकलन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र , मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल रहे।  

आदिकवि वाल्मीकि जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम सभी साहित्यकार  गणों को व अतिथियों को अंगवस्त्र लेखनी, पुस्तिका के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। तदुपरांत  सोन काव्यांजलि द्वितीय संस्करण संयुक्त कविता संकलन का विमोचन किया गया।अजय चतुर्वेदी कक्का,  दिवाकर दिवेदी मेघ, शिवदास कवि, विकास वर्मा, राजेश कुमार पाठक एडवोकेट, प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट, दयानंद दयालू, सुधाकर स्वदेश प्रेम, सुशील मिश्रा, ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट,रामजी गुप्ता, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, दिलीप सिंह दीपक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया।  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी के निधन की खबर मिलते ही काव्यांजलि कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अंत मे शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखकर डॉक्टर अर्जुन दास केसरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume