Top News

थानाध्यक्ष ने फीता काटकर किया रामायण सीरियल का उद्घाटन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 



।



थानाध्यक्ष ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया क्षेत्र में अमन चैन की कामना



विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार ( सुई चट्टान) में दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में मां दुर्गा पूजा,रामायण सीरियल का आगाज हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विंधमगंज रविकांत मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

 उद्घाटन के पूर्व अतिथियों ने मां दुर्गा के दरबार में धूप-दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया तत्पश्चात विधिवत आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित धीरज कुमार मिश्रा ने पूजा सम्पन्न कराया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रामायण सीरियल के आयोजन को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार यादव, संरक्षक नागेंद्र यादव विहारी लाल चेरो दसई यादव मुकेश गुप्ता,अध्यक्ष रूपेश यादव, उपाध्यक्ष बुधिनारायन यादव,कोषाध्यक्ष राजमणि यादव प्रबंधक राधेश्याम रामनरेश प्रधान पुजारी नंदू यादव नरेश कुमार हरिशंकर यादव, व्यवस्थापक गुड्डू भगत विजय पनिका वेद प्रकाश बबलू कुशवाहा भूपेंद्र सुभाष भारती नेपाली यादव धीरेंद्र यादव कल्लू यादव सुरजदेव यादव हरिकेश्वर सिंह हिमांशु यादव राजकेश्वर यादव बासदेव यादव सुरेंद यादव त्यागी जी राजकुमार  अशोक यादव संतोष यादव  युवा समाजसेवी मुलायम सिंह यादव अरुण गुप्ता विशाल कन्नौजिया सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे वही कार्यक्रम के सफल संचालन सुरजदेव यादव ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume