पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
रेंजर रत्नेश यादव के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हरनाकछार निवासी उमेश कुमार पुत्र फजीहत और कमलेश कुमार पुत्र गंगाधर ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे थे। गश्त के दौरान वन टीम की नजर पड़ने पर दोनों को मौके पर पकड़ा गया।
ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जब्त, दोनों के खिलाफ कार्रवाई
- क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मियों ने मौके से एक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद कर जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 के तहत अपराध पंजीकृत कर अग्रिम विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment