Top News

नहर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान लिंक रोड बदहाल।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






 भारी मशीनों और बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार


सोनभद्र। सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान लिंक रोड की हालत लगातार खराब होती जा रही है। निर्माण कार्य में लगी बड़ी मशीनों, पोकलेन और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।


बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की खराब स्थिति को लेकर सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पहले ही अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत या सुधार की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बड़ी मशीनें और भारी वाहन इसी लिंक रोड से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाए।


प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सड़क जस की तस—आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume