पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़। थाना क्षेत्र के झूमरिया गांव में लकड़ी का गठ्ठर खोलते समय सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।
जिसकी जानकारी होने पर परिजन पहले झाड़-फूंक कराने लगे ।
हालत गंभीर होने पर वाराणसी में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहां पर ईलाज दौरान मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
झूमरिया गांव निवासी कल्लू मुसहर की पत्नी गीता सोमवार को देर शाम अपने घर के बाहर रखे लकड़ी के गठ्ठर को खोल रही थी।
इसी दौरान उसमें छिपे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया।
सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए।
हालत में सुधार नहीं होने पर उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को अल सुबह महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शव को गांव में ले आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतका के पति कल्लू के प्रार्थना पत्र पर थाना नौगढ़ में तस्करा इत्तेफाकिया दर्ज कर के पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

Post a Comment