पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जयमोहनी रेंज के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न चित्र बनाकर लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की ओर से किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हाथी, हिरन, बाघ, पक्षियों सहित विभिन्न वन्यजीवों के आकर्षक चित्र बनाया।
साथ ही पेड़-पौधों और जंगलों के संरक्षण को चित्रों के माध्यम से दर्शाया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना किया।
प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीव प्राणी सप्ताह के महत्व के बारे में जानकारी देकर के बताया कि जंगल और वन्यजीव एक-दूसरे के पूरक हैं। वन्यजीवों का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर असर पड़ रहा है।
बच्चों के माध्यम से पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों से जंगल में आग न लगाने, वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाने और पेड़-पौधों की रक्षा करने की अपील किया।
आयोजन में वन दरोगा बीरेंद्र पांडेय चन्द्रशेखर मनीष गुप्ता ईत्यादि वनकर्मी सहित विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Post a Comment