पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
लालतापुर में महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच व मजदूर किसान मोर्चा का वार्षिक सम्मेलन
नौगढ़। लालतापुर गांव में मंगलवार को महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच एवं मजदूर किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसमें वनाधिकार, मनरेगा, जाति एवं जन्म प्रमाणपत्र सहित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।
विभिन्न गांवों से आए हुए करीब 250 लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया।
सम्मेलन में ग्रामीणों ने कहा कि वनाधिकार से जुड़े मामलों में कागजी साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद कई लोगों के दावे को खारिज कर दिया गया हैं।
आरोप लगाया कि कई मामलों में दावेदारों को सूचना दिए बिना ही उनका दावा निरस्त कर दिया गया।
जिसपर दोबारा सुनवाई किए जाने की मांग किया गया।
साथ ही मनरेगा में रोजगार, मजदूरी तथा जाति और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर रणनीति तय कर के गांव में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन के बाद 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल नौगढ़ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वनाधिकार से जुड़े खारिज दावों की पुन: सुनवाई कराने, ग्रामीणों को उनकी भूमि से बेदखल किए जाने से रोकने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
सम्मेलन में लालतापुर के पूर्व प्रधान नंदूराम पारसनाथ खरवार जिलाजीत महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच की संगीता, लीलावती, सुनीता, अंजु, पूजा चंद्रकला रामजनम गनेश ईत्यादि शामिल रहे।

Post a Comment