Top News

नौगढ़ में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 








नौगढ़। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘एसआईआर रद्द करो’ और ‘बुलडोजर से बेदखली पर रोक लगाओ’ के नारों के साथ सोमवार को भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने नौगढ़ में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

वहीं मांग संबंधी ज्ञापन उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव को सौंपा गया।

राजगोंड, चेरो और पनिका समुदाय को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र जारी करने तथा पीढ़ियों से वन क्षेत्र में बसे आदिवासियों और गरीबों को वनाधिकार कानून के तहत पट्टा देने की मांग को उठाया गया।    नौगढ बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर से तहसील परिसर तक पैदल मार्च करके सभा किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।  आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से एक खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचा कर के मताधिकार पर हमला हो रहा है। 

बताया कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के साथ मजदूरों-किसानों की स्थिति भी बदहाल है। 

नौगढ़ में राजगोंड, चेरो और पनिका समेत संबंधित आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र जारी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

महंगाई के दौर में लोगों को सालभर काम और उचित मजदूरी देने की जरूरत है। लेकिन वन एवं सरकारी भूमि पर बसे लोगों को बेदखली का सामना करना पड़ रहा है। बुलडोजर से घर गिराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए।

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला काउंसिल सदस्य कामरेड रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि नौगढ़ के राजगोंड समेत विभिन्न आदिवासी समुदायों को जाति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। विजयपुर और भरदुआ के किसानों, भूमिहीनों, दलितों और गरीब आदिवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से असंतोष बढ़ रहा है।

भाकपा (माले) के नौगढ़ ब्लॉक सचिव कामरेड पतालु गोंड ने राशन में प्लास्टिक जैसा चावल मिलने की शिकायतों का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया।

मार्च और सभा में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की जिला अध्यक्ष मुन्नी गोंड, संगीता देवी, शिवनारायण खरवार बहादुर कोल ईत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume