Top News

वनभूमि पर अवैध खेती की तैयारी नाकाम, कृषि उपकरण जब्त

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 










नौगढ़ ।मझगाई वन रेंज के गंगापुर बीट क्षेत्र में छापेमारी कर वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से सिंचाई खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों को 

 बरामद किया है।

सामानों को वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई  की जा रही है। 

वन विभाग की कार्रवाई से वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गयी है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से आरक्षित वनभूमि पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी को नाकाम कर दिया गया है। 

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर के सिंचाई में प्रयुक्त पंपिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, बंबा और फावड़ा सहित कृषि उपकरण को बरामद कर के वन रेंज कार्यालय लाया है।

वन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग का कहना है कि आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमण और अवैध खेती की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन संपदा की सुरक्षा के लिए निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume