पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
एक यूनिट रक्त चढ़ने के बाद युवक को आया होश, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
नौगढ़। मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 19 वर्षीय युवक के इलाज में मदद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष नौगढ़ सर्वजीत सिंह खरवार की पहल पर समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग दिया है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से एक यूनिट रक्त की उपलब्धता से बीमार युवक को होश आया।
क्षेत्र के अति पिछड़े दुर्गम गांव होरीला निवासी प्रभु खरवार का पुत्र जितेंद्र कुमार 19 वर्ष को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित हो जाने पर होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज लोढ़ी, सोनभद्र में भर्ती कराया।
ईलाज के दौरान तत्काल दो यूनिट रक्त व रूपयों की जरूरत से परिजनों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई।
आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिजनों ने अपनी ब्यथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार को बतलाया।
जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने तत्काल अपने संपर्क में रहने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके युवक की बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति से अवगत करा कर के मदद करने की अपील किया।
क्षेत्र के कर्मा बांध गांव निवासी सेवानिवृत्त पीएसी दरोगा दशरथ सिंह खरवार, बटौवां गांव के इंजीनियर जय गोपाल सिंह खरवार, राम जियावन सिंह खरवार तथा आदिवासी खरवार संघ के जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य सिंह खरवार सुअरसोत गांव के रहने वाले विनोद सिंह खरवार ईत्यादि ने तत्काल आर्थिक सहयोग दिया।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राम बाबू जायसवाल ने संघ के कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक यूनिट रक्त की सुविधा उपलब्ध करवाया।
रक्त चढ़ाए जाने के बाद युवक को होश आने से परिजनों को राहत मिली।
बीमार युवक का ईलाज मेडिकल कॉलेज रावर्टसगंज सोनभद्र में चल रहा है।

Post a Comment