पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण शिविर नौगढ़ के समीप कई वर्षों से चल रहा योग शिविर, दर्जनों लोगों को मिला लाभ
नौगढ़। नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।
योगाचार्य प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण शिविर नौगढ़ के समीप कई वर्षों से प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है।
योग शिविर में सुबह दर्जनों लोग पहुंचकर योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करते हैं। लोगों की योग के प्रति बढ़ती रुचि से आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
योगाचार्य प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में शिविर में शामिल लोग अपनी शारीरिक क्षमता और जरूरत के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करते हैं।
जिसमें बैठकर किए जाने वाले आसन, हाथों को ऊपर उठाकर शरीर को खिंचाव देने वाली क्रियाएं और ध्यान प्रमुख रूप से शामिल हैं।
नियमित अभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
योगाचार्य प्रदीप कुमार का कहना है कि नियमित योगाभ्यास से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दर्जनों लोगों को लाभ मिला है। योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहने के साथ ही मानसिक तनाव कम करने में भी सहायता मिलती है।
कई वर्षों से संचालित इस शिविर में लोग नियमित रूप से पहुंचकर अभ्यास करते हैं।
योगाचार्य प्रदीप कुमार लोगों को योग ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या जरूरी है। योगाभ्यास व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने का भी माध्यम है।
वर्तमान परिवेश में भागदौड़ भरी जिंदगी अनियमित दिनचर्या शारीरिक गतिविधियों की कमी और मानसिक तनाव होने से लोग अनेकों लोग स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
जिसके लिए योगाभ्यास शरीर को सक्रिय रखने और मानसिक शांति पाने में उपयोगी हो सकता है।

Post a Comment