Top News

दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 





नौगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना चकरघट्टा परिसर में गुरुवार को  दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया। 

थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले नौ दुर्गा पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया।  कहा कि पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखकर के बिजली के कनेक्शन और तारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

 चेतावनी दी कि अभद्रता करने, शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

थाना प्रभारी ने समिति के पदाधिकारियों से अपील किया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दिया जाय। 

बताया कि पर्व के दौरान  सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रख कर के क्षेत्र में पुलिस का गश्त जारी रहेगा।

बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देकर के बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। 

बैठक में पुलिसकर्मियों के अलावा क्षेत्र के पूजा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume