Top News

मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 








नौगढ़। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को पुलिस टीम ने मिशन शक्ति प्रभारी/उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कालेजों सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। 

पुलिस टीम ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। 

महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। 

बताया गया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी भी तरह की छेड़खानी, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों और महिलाओं को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। वहीं स्कूल-कालेजों में छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करके सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दिया गया। 

पुलिस टीम ने अनजान लोगों से इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर परिजनों और पुलिस को अवगत कराने की अपील किया।

उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

 बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिससे महिलाएं किसी भी परिस्थिति में खुद को असहाय न समझें।

अभियान के दौरान महिला आरक्षी अंकिता पटेल, ममता, सत्या पांडेय और शिवानी यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन कर के उनके सुझावों की भी जानकारी लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume