Top News

मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 










नौगढ़। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत चकरघट्टा व नौगढ़ थाना पुलिस ने गांवों, मंदिर परिसर और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सुरक्षा अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। 

वहीं राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचने का उपाय बताया गया।

थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरा भगवती मंदिर परिसर और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 

वहीं नौगढ़ थाने के मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहसताल व तेंदुआ गांव में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया।

अभियान में चकरघट्टा थाना से उपनिरीक्षक लाल बहादुर, हेड कां. दीपचंद गिरी  प्रणव सिंह नीरज कुमार प्रवीण यादव अंकित विश्वकर्मा तथा महिला आरक्षी अमिता पटेल रोहिणी देवी  तथा थाना नौगढ़ से महिला आरक्षी सरिता कुशवाहा  सत्या पांडेय रिमझिम चौहान  आराध्या त्रिपाठी शिवानी यादव ने जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।

राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। 

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राजर्षि टंडन ने ऑनलाइन लाइव वीडियो के माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देकर के संचार साथी और एम कवच-2 के उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का उपाय बताया। 

 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सकारात्मक उपयोग कर शिक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करके ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी ओटीपी घोटाले सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से सतर्क रहने की अपील किया गया।

 साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 पुलिस आपातकालीन सेवा 112  महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी गई।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अनिवार्य है। 

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार व डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि ने भी विचार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक मनीष राज बावरे महेंद्र कुमार सोनू ईत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume