पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मुख्य अतिथि अमरेश सिंह पटेल ने कहा कि "सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया था। हम सभी को आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ रहना चाहिए। चाहे हम किसी भी दल या विचारधारा से जुड़े हों, लेकिन देश और समाज की एकता सबसे महत्वपूर्ण है।"
कार्यक्रम का नेतृत्व रामकांत सिंह पटेल ने किया। उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष के आदर्शों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment