पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
बी यस ए ने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश
नौगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ लालमणि कनौजिया पर बीआरसी के बजट में गबन-भ्रष्टाचार करने, शिक्षकों से अवैध वसूली और उत्पीड़न करने सहित कई गंभीर आरोप लगाया गया हैं।
इस संबंध में शिकायतकर्ता अजय और आनंद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग किया है।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली के पत्रांक 3959 में बी ई ओ को तीन दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यपरक एवं साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीईओ की कथित भ्रष्टाचार नीति और शिक्षकों का उत्पीड़न किए जाने से क्षेत्र के शिक्षक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। बीआरसी के विभिन्न आयोजनों, शिक्षक प्रशिक्षण और रखरखाव ईत्यादि के लिए शासन से मिलने वाली धनराशि में फर्जी बिल-बाउचर के माध्यम से लगातार गबन किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वित्तीय नियमों के विपरीत शिक्षकों के एरियर, चिकित्सा अवकाश, कंपोजिट ग्रांट और अन्य कार्यों में कमीशन की मांग की जाती है। प्राथमिक विद्यालय चिकनी में तैनात एक शिक्षक को शिक्षण कार्य से दूर रखकर बीआरसी पर बीईओ के निजी सचिव के रूप में कार्य कराने तथा उससे अवैध वसूली कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं अवैध वसूली का विरोध करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने और वेतन रोकने की धमकी दी जाती है।
कुछ विद्यालयों में नियुक्त कई शिक्षकों से मासिक वसूली कर उनको महीनों तक अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने की छूट देने और समायोजन के दौरान मनचाहे विद्यालय में तैनाती कराने का आरोप भी लगाया गया है।
विरोध करने वाले शिक्षकों को सुदूर विद्यालयों में नियुक्त कर के मानसिक उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बी ई ओ की दमनकारी कार्यशैली से जनपद के सबसे पिछड़े हुए सूदूर पर्वतीय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली से जारी नोटिस में आरोपों पर तथ्यपरक और साक्ष्य सहित जवाब व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर के प्रस्तुत करने का निर्देश बी ई ओ को दिया गया है।

Post a Comment