Top News

वन भूमि पर कब्जा का प्रयास विफल,

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 


वनविभाग ने पम्पिंग सेट किया जब्त










नौगढ़। जयमोहनी वन रेंज के धौठवा बीट में वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया। 

आरोप है कि वर्ष 2026-27 में कराए गए पौधरोपण को अवैध रूप से नष्ट कर वन भूमि को खेती के लिए तैयार किया जा रहा था। 

जिसके लिए पम्पिंग सेट से पानी चलाया जा रहा था।

 वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। टीम ने पम्पिंग सेट बरामद कर रेंज कार्यालय लाया।

जहां पर पंपिंग सेट को सीज कर दिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देश पर वन अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार जारी निगरानी के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जयमोहनी रेंज की धौठवा बीट के कम्पार्टमेंट शिकारगंज-17 में पौधरोपण को नुकसान पहुंचाकर वन भूमि पर कब्जा की कोशिश को वनविभाग ने विफल कर दिया।

 वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव  ने बताया कि सूचना के आधार पर वनविभाग की गठित टीम मौके पर पहुंच गयी। जहां पर पौधों को नष्ट कर वन भूमि को खेत के रूप में तैयार करने के लिए पम्पिंग सेट से पानी चलाया जा रहा था।

वनविभाग की टीम को देख कर आरोपी तैयब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी तकिया, जनपद सोनभद्र मौके पर से फरार हो गया। वनकर्मियों ने मौके पर से पम्पिंग सेट बरामद कर रेंज कार्यालय पहुंचाया।

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वन अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिस स्थान पर पौधों को नष्ट किया गया है।वहां पर दोबारा पौधरोपण कराया जाएगा। 

बताया कि वन भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जल्द ही वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा।

वन विभाग की टीम मे वन दरोगा सोमेश कुमार, विशाल चन्द्र, वन रक्षक चन्द्रशेखर, प्रमोद कुमार, प्रेम सिंह, मुलायम सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume