पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी। शिक्षक हित में कार्यरत अग्रणी संगठन TSCT (Teachers Self Care Team) ने सेवा, समर्पण और बंधुत्व की एक और अनूठी मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा जारी किए गए। TSCT सहयोग अलर्ट 79 के अंतर्गत हाल ही में दिवंगत हुए स्व. शाहिद कमाल के शोक संतप्त परिवार को 50 लाख रुपये से अधिक की विशाल धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग से भावविभोर होकर स्व. शाहिद कमाल के पुत्र, अबू मोहसिन ने संपूर्ण TSCT परिवार, संस्थापक मंडल और जनपद के सभी पदाधिकारियों के प्रति नम आँखों से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।
"यह केवल आर्थिक मदद नहीं, अटूट भरोसे और असीम प्रेम का प्रतीक है" अबू मोहसिन ने अपने भावपूर्ण संदेश में कहा, "पिता के इंतकाल के बाद जीवन में जो एक गहरा सूनापन आ गया था, उस शून्यता और पीड़ा के बीच TSCT परिवार ने करुणा और आत्मीयता के साथ हमारा हाथ थामा है। 50 लाख रुपये से अधिक का यह सहयोग हमारे लिए केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह उस हौसले का पवित्र प्रतीक है जिसने हमारे टूटते हुए परिवार को फिर से खड़ा होने की शक्ति दी है।"
मोहसिन ने TSCT के संस्थापक विवेकानंद, सह-संस्थापक एवं महामंत्री सुधेश पाण्डेय, तथा सह-संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष संजीव रजक के प्रति अपना हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद द्वारा रोपा गया TSCT का यह पौधा एक ऐसा विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसकी छाँव में अनगिनत परिवारों की उम्मीदें सांस ले रही हैं।इसके साथ ही, उन्होंने इस दुःख की घड़ी में परिवार को अकेला न छोड़ने वाले जनपद के प्रवीण द्विवेदी जी (जिला अध्यक्ष) प्रवीण सिंह जी (मंडल सह-संयोजक) शैलेन्द्र सिंह, कौशल पाण्डेय(जिला आईटी सेल प्रभारी) चन्दन कुमार सिंह, रामेश्वर सोनी (जिला मीडिया प्रभारी) शमशेर बहादुर सिंह, इज़हार अहमद,विवेक पाण्डेय एवं सरोज कुमार यादव, चंदन शर्मा , अनामिका आँचल एवं गुंजन (जिला सह संयोजिका ) एवं परिजनों ने सम्पूर्ण TSCT परिवार के एक-एक सदस्य को भावभीना सलाम करते हुए कहा कि संगठन का यह सहयोग, वात्सल्य और अपनापन उनकी स्मृतियों में जीवनपर्यंत एक अमूल्य धरोहर के रूप में अंकित रहेगा।

Post a Comment