Top News

आटा चक्की के पट्टे में फंसकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर,7 दिन पहले ही हुई थी पिता की मौत

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 








दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में गुरुवार दोपहर आटा चक्की चलाने के दौरान पट्टे की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे सुरेन्द्र यादव अपनी आटा चक्की पर अनाज पीस रहे थे। इसी दौरान अचानक वह चक्की के पट्टे की चपेट में आ गए और उसमें बुरी तरह से लिपट गए।उनके चीख की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद की और मशक्कत के बाद उन्हें पट्टे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन व स्थानीय लोग निजी साधन से उन्हें सीएचसी दुद्धी ले गए।

सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक का बायां पैर जांघ पट्टे से कुचल गया है और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा दोनों पैरों में फ्रैक्चर की आशंका है। मरीज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र के पिता का ठीक 7 दिन पहले ही हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। घर में आगामी 4 अक्टूबर को दसवां व भोज का कार्यक्रम है। सुरेन्द्र उसी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था में जुटे हुए थे और चक्की पर अनाज पीस रहे थे,कि यह हादसा हो गया।वहीं हफ्तेभर के भीतर दूसरे बड़े हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume