Top News

किसान के खेत से दो सोलर प्लेट चोरी, कोतवाली में तहरीर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 







दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नु निवासी किसान नंदू कुमार ने अपनी खेत की सिंचाई हेतु लगवाए गए सोलर पैनल संयंत्र में से दो प्लेट चोरी होने की सूचना देते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित नंदू कुमार पुत्र स्वर्गीय भगवान दास ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए कुल छह सोलर प्लेट (500×2 वाट क्षमता वाली) लगवाई थीं।  बुधवार सुबह जब वे सोलर प्लेट के पास पहुंचे तो पाया कि छह में से दो प्लेट गायब हैं।  स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने के बाद भी चोरी हुए पैनल का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित किसान ने दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना की सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई और रपट दर्ज करने की मांग की है।  तहरीर में उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से उनकी खेती बाड़ी प्रभावित हुई है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीड़ित किसान ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की इस घटना में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सोलर प्लेट को बरामद कराया जाए।कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume