Top News

पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर लगा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक अधिवक्ता 









- लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर बघेला गांव में हुआ आयोजन

- पशुपालकों को दी गई निःशुल्क दवा और जानकारी


सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बघैला गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकाश खण्ड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर / मेला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक रवि प्रकाश चौबे ने गौ पूजन के साथ फीता काटकर किया। उपस्थित पशु पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजकल जो लोग दस- बीस हजार की नौकरी के चक्कर में घर परिवार छोड़कर भटक रहे हैं वे अच्छी देशी नस्ल की गाय पालकर अपने घर परिवार के साथ रह सकते हैं। आत्म निर्भर बन सकते हैं। प्रदुषण और बीमारियों से बच सकते हैं। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी को निःशुल्क दवा भी दिया गया साथ ही आधा दर्जन से अधिक संख्या में पशु चिकित्सक मौजूद रहे। 

डा० दिनेश कुमार, डा० बृजेश यादव, डा० जितेन्द्र सिंह व डा० अनुभव सिंह पशु पालन से लेकर चिकित्सा रख रखाव इत्यादि सभी विषयों पर सभी पशुपालकों को जानकारी दिया। 

इस अवसर पर राजेश मौर्या, रजनीकांत चौबे, राजनरायन पाल, मंगल गुप्ता, रामजी बिन्द, बृजेश पाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume