Top News

खड़िया कोयला परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न; ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 








खड़िया (सोनभद्र/सिंगरौली):

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया खुली खदान (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के विस्तारीकरण हेतु 28 अक्टूबर 2026 को स्थानीय डीएवी स्कूल खेल मैदान में पर्यावरणीय लोक सुनवाई का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चंद्र और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सोनभद्र) के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर.के. सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित परिवार उपस्थित रहे।

विकास और पर्यावरण संतुलन पर विशेष जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों और प्रबंधन ने विस्तार परियोजना के तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया कि खदान के इस विस्तार से राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आपूर्ति सुदृढ़ होगी और स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ग्रामीणों की शिकायतों पर अधिकारियों का पक्ष

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी लिखित शिकायतें और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस पर खदान प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री वी.के. राय, सीएसआर नोडल अधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार और पर्यावरण अधिकारी श्री रोहित गुप्ता ने ग्रामीणों की शिकायतों का सिलसिलेवार जवाब दिया और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने का पूरा आश्वासन दिया।

प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर खदान प्रबंधन की तरफ से खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक श्री के.डी. जैन, परियोजना अधिकारी (पीओ) श्री आर.के. अवस्थी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume