Top News

सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिजन अमवां सत्ती माई पहुंचे

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 








सीएचसी नौगढ़ में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, थानाध्यक्ष ने सूचना मिलने से किया इंकार 


नौगढ़।चकरघट्टा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में मंगलवार को दोपहर मे जहरीले सांप के डंसने से 17 वर्षीय किशोरी प्रीति की मौत हो गई। 

घर में बैठी किशोरी को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाए।

जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

 परिजन आखिरी उम्मीद लेकर उसे गाजीपुर जनपद के अमवां सत्ती माई के यहां ले गए।

  थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी मिलने से इनकार किया है।

 परसिया गांव निवासी गोपाल की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति मंगलवार को अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजन घबरा गए और बिना देर किए किशोरी को सीएचसी नौगढ़ लेकर पहुंचे।

 वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच कर के मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह ने घटना की सूचना मिलने से इनकार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume