Top News

सोनभद्र को मिला दुबई का तोहफा: हाइडिल मैदान में ड्रीमलैंड दुबई वर्ल्ड मेले का भव्य आगाज, एमएलसी विनीत सिंह ने किया उद्घाटन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 





सोनभद्र 



नगर के हाइडिल मैदान में रविवार की देर शाम मेले जैसा माहौल नहीं, बल्कि दुबई जैसा नजारा देखने को मिला। ड्रीमलैंड दुबई वर्ल्ड थीम मेले का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह ने फीता काटकर किया। फीता कटते ही तालियों की गड़गड़ाहट और आतिशबाजी के साथ मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। मंच पर पहुंचने पर आयोजक मंडल के सदस्यों ने एमएलसी विनीत सिंह का माल्यार्पण और बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में जिले के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*एमएलसी ने किया मेले का भ्रमण* उद्घाटन के बाद एमएलसी विनीत सिंह ने पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण कर विभिन्न आकर्षणों का जायजा लिया। उन्होंने गगनचुंबी झूले, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा, जलपरी शो, शॉपिंग बाजार, सेल्फी पॉइंट और खानपान के स्टॉलों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।









*पत्रकार बंधुओं की रही विशेष मौजूदगी* इस भव्य उद्घाटन समारोह में पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिले के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने मेले के कवरेज के साथ-साथ एमएलसी से जिले के विकास और पर्यटन को लेकर सवाल-जवाब भी किया। एमएलसी विनीत सिंह ने पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार बंधु ही विकास की खबरों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। इस दौरान पत्रकारों ने भी मेले के आयोजन की सराहना की। *सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं - एमएलसी* पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी विनीत सिंह ने कहा, "सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है। यहां माता वैष्णो मंदिर, शिवद्वार, सलखन फॉसिल्स पार्क और सोन नदी जैसे कई पर्यटन स्थल हैं। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में सोनभद्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार में सड़क, बिजली, पानी और पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है।

*पहली बार सोनभद्र में दुबई थीम*

आयोजकों ने बताया कि सोनभद्र में पहली बार दुबई थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के मुख्य द्वार को दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजाया गया है। रात में रंग-बिरंगी लाइटिंग और शिमला थीम पर आधारित पहाड़ी सजावट मेले को और भी आकर्षक बना रही है। *क्या है मेले में खास?* 1. 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी झूला 2. जलपरी शो और भूत बंगला 3. शॉपिंग बाजार में कश्मीरी शॉल, सहारनपुर के फर्नीचर, बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प उत्पाद 4. इंदौर, दिल्ली और लखनऊ के मशहूर चाट-चौपाटी स्टॉल 5. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, मिकी माउस झूला 6.फोटो खिंचवाने के लिए दुबई थीम सेल्फी पॉइंट आयोजकों ने बताया कि मेला अगले 30 दिनों तक रोज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। मेला न केवल मनोरंजन बल्कि स्थानीय व्यापारियों के लिए रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume