Top News

राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पदोन्नति के लिए धन्यवाद दिया

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 








दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्षों से लंबित सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति की सूची 27 अक्टूबर 2026 को जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का आभार व्यक्त किया है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष जून और जुलाई में माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से भेंट कर प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक संवर्गों की अटकी पदोन्नतियों का मुद्दा उठाया था। संघ के अनुसार, निदेशक ने इस दौरान पदोन्नति के लिए आश्वासन दिया था।

संघ की ओर से कहा गया कि वर्षों से अवरुद्ध पड़ी पत्रावलियों पर प्रशासनिक गतिविधि बढ़ाने और शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त कराने में निदेशक की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम् शिवम् सुंदरम् और प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने सामूहिक रूप से माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का आभार जताया है। संघ का कहना है कि इस निर्णय से शिक्षकों के लंबे समय से बने आक्रोश और असंतोष को राहत मिली है।

संघ ने उम्मीद जताई है कि विभाग शेष संवर्गों की लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं को भी इसी गति और संवेदनशीलता से पूरा करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume