Top News

नाली निर्माण के बाद नहीं पाटा गया गड्ढा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 









असंतुलित होकर आए दिन गड्ढे में फंस रहे वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश


नौगढ़। चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं पाटे जाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 सड़क किनारे जगह जगह मौजूद गड्ढो से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन असंतुलित होकर उसमें फंस जा रहे हैं। 

जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। नाली का निर्माण कार्य करा दिया गया। लेकिन खोदे गए गड्ढे को मिट्टी डालकर समतल नहीं किया गया। 

जिससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। 

अधिकांशतः रात के समय व दिन में ओवरटेक करने के दौरान गड्ढा दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

सामाजिक कार्यकर्ता रामजी केशरी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। 

 निर्माण कार्य कराने वाले जिम्मेदारों की ओर से गड्ढे को पाटने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की पहल नहीं की जा रही है। 

जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराकर के खोदे गए गड्ढे को तत्काल पाटकर सड़क किनारे का हिस्सा समतल कराने की मांग किया है।

जिससे राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिलने के साथ ही संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume