Top News

अवैध ढोका पत्थर लदा मिनी ट्रक सीज, चालक फरार

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 







नौगढ़। जयमोहनी रेंज में वन विभाग की टीम ने रविवार को भोर में अवैध ढोका पत्थर का परिवहन कर रहे एक मिनी ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।  वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठा कर जंगल में फरार हो गया। 

      वन विभाग ने पकड़े गए मिनी ट्रक को अवैध ढोका पत्थर समेत सीज कर वन रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा करा कर फरार चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध वन अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई किया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को भोर में वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जयमोहनी पोस्ता स्थित वन चौकी के पास एक मिनी ट्क अवैध रूप से ढोका पत्थर लादकर परिवहन करते हुए दिखाई दिया।

 वन टीम ने वाहन को रोकने का ईशारा किया।

जिसे देखकर चालक वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम ने वाहन का पीछा करके पकड़ लिया।

 अवैध ढोका पत्थर लदे मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर वन रेंज परिसर में लाया।

जहां पर सीज की कार्रवाई की गयी है। 

वन विभाग की टीम में  वन दरोगा सोमेश कुमार वीरेंद्र पाण्डेय  वनरक्षक चन्द्रशेखर मनीष गुप्ता सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume