Top News

ज्योति जनसेवा ट्रस्ट संकट समाधान तले आदिवासियों ने अपनी जमीन को बचाने के लिए किया प्रदर्शन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 





जिला कांग्रेस कमेटी भी आदिवासियों कि समस्या को सुन और समाधान का पूरा भरोसा दिलाया 


कज़ियारी  सोनभद्र 










विकास खंड नगवां ब्लॉक के कजियारी गांव कि समस्या कई सालों से चल रहा है जिसमें किसानों कि खेती कि जमीन नगवां बांध में डुब गया है लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो सका है। आज दिनांक 04,09,2026 को दिन रविवार को ज्योति जनसेवा ट्रस्ट संकट समाधान बैनर तले आदिवासियों ने अपनी जमीन को बचाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक नंदू यादव ने अपनी बात को ग्रामीणों के सामने रखा, जिस समय बंधी का निर्माण हुआ उस समय यही बात हुआ था कि 45 फीट ऊंचाई तक पानी रहेगा उससे पानी कम हो जाएगा तो किसान रवि फसल कि किसानी कर सकता है लेकिन आज बंधी में 65 फीट ऊंचाई तक पानी भरा हुआ है जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहा है जिसमें ग्रामीणों का मांग है सिंचाई विभाग कैनाल विभाग से और जिला प्रशासन से कि किसानों को खेत के बदले खेत चाहिए और घर के बदले घर चाहिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र का नेतृत्व कजियारी गांव पहुंचा और आदिवासियों और किसानों के दुख को सुना। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि नगवां बांध में जो किसानों कि जमीन डुबी हुई है शासन और प्रशासन और सरकार किसानों को जमीन के बदले जमीन दे और घर के बदले घर दे। जिला अध्यक्ष ने घोरावल के अपने क्षेत्र उम्भा कांड हुआ था उसको याद किया और बताया कि 500 सौ बिगहा जमीन आदिवासी समाज का जमीन हड़प लिया गया और वहां संघर्ष हुआ तब जाकर वह जमीन वापस हुआ और पट्टा हुआ जमीन का। जिला अध्यक्ष ने ये भी कहा कि आप लोगों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी और कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है इस मुद्दे को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा और सड़क से सदन तक लड़ने का कार्य किया जाएगा। जिला महामंत्री और विधान सभा प्रभारी दयाशंकर देव ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है, जहां जरूरत पड़ेगी पार्टी आपलोगों के साथ खड़ी रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के आरटीआई चेयर मैं न श्री कांत मिश्रा पुर्व प्रत्यासी विधान सभा रॉबर्ट्सगंज श्रीकांत सरोज, नगवां ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष विजय शंकर उर्फ लड्डू पाण्डेय। ट्रस्ट के संस्थापक नंदू यादव ने बताया कि नगवां बांध में नौ गांव बंधी में डूबा हुआ है जिसमें कजियारी, तेनु दही, गो गा , माची, सिया रिया , धोबी, सुअरसोट, नगवां ये सभी गांव के किसानों का खेत डुबा हुआ है। नंदू यादव ने कल जिलाधिकारी महोदय के यहां ग्रामीणों को ले जाकर प्रदर्शन भी करने वाले हैं, और नंदू यादव का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन और भुख हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर गीता देवी, राजवंती देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, राजकुमारी, सरस्वती, पार्वती, देवंति, राधिका देवी, फूलमती देवी, शांती देवी, इंद्रासनी देवी, ऊषा देवी, रामधारी खरवार, लालबिहारी खरवार, रामराज अगरिया, दिना खरवार कजियारी ग्राम प्रधान रामलाल जायसवाल, गोविन्द यादव, मंगल जायसवाल, रामबचन जायसवाल, माधव सिंह खरवार, जोधा प्रजापति 

कजियारी गांव के सभी ग्रामीण उपस्थित थे।









Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume