Top News

पूर्वांचल जोन की क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 







माही, हुस्नआरा, अंशु, उमेश और प्रेम कुमार बने व्यक्तिगत चैंपियन, 14 विद्यालयों ने लिया हिस्सा

दुद्धी (सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पूर्वांचल जोन की दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 14 विद्यालयों के उपकनिष्ठ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।










वरिष्ठ बालिका वर्ग में माही पुत्री राजदेव ने 100, 200 एवं 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। हुस्नआरा पुत्री शमीम अंसारी ने 800, 1500 मीटर एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपकनिष्ठ बालक वर्ग में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के अंशु पुत्र गौरीशंकर ने 200, 400 एवं 600 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

वरिष्ठ बालक वर्ग में उमेश कुमार ने 100, 200 मीटर एवं लंबी कूद तथा प्रेम कुमार ने 400, 5000 मीटर एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के देवपुरोहित ने 200 एवं 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालयवार प्रदर्शन में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी ने 18 प्रथम, 22 द्वितीय और 21 तृतीय स्थान, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी ने 18 प्रथम, 9 द्वितीय और 9 तृतीय तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी ने 8 प्रथम, 3 द्वितीय और 5 तृतीय स्थान प्राप्त किए।

समारोह में नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दौड़ निर्णायक डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिलेख व्यवस्था में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, धनंजय कुमार, चंद्रप्रकाश, संजय कुमार एवं डॉ. अमर सिंह का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. अमर सिंह ने किया।

समापन पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume