पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
सेवा संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कार्यशाला में बनी रणनीति
नौगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय से ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा नौगढ़ मंडल की कार्यशाला एवं पांच अक्तूबर को गुजरात के वडनगर से नौगढ़ होते हुए वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा को लेकर सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर यात्रा से जुड़ी तैयारियों को समय से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठनात्मक कार्यक्रम की सफलता के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ प्रभारी अपने क्षेत्रों में लगातार संपर्क बनाए रखें।
बताया कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। नियमित बैठक, संवाद और आपसी समन्वय के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही संगठन की गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने को कहा।
मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा को लेकर मंडल स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं और सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे हैं।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रकाश साहनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकीम अहमद, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, एससी-एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोंड, जिला महामंत्री राजकुमार बनवासी, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका मोदनवाल, रामवृक्ष कोल राजेश केशरी, मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी, पूर्व मंडल मंत्री पुरुषोत्तम राय मौजूद रहे।
इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार पांडेय, शांता मोदनवाल, लाल बरत कनौजिया, शंभू प्रजापति मुराली मोदनवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता साधो शरण खरवार, बूथ प्रभारी मुलायम यादव, बूथ पालक भोला मौजूद रहे।

Post a Comment