Top News

मझगांवा और जयमोहनी के जंगलों में पुलिस ने चलाया कांबिंग अभियान

  पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 







ग्रामीणों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील


नौगढ़। पूर्व में नक्सली गतिविधियों  से संवेदनशील रहे चकरघट्टा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस ने व्यापक कांबिंग और जनसंवाद अभियान चलाया। 

सी ओ आपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस और क्यूआरटी टीम ने मझगावां व जयमोहनी गांव के आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान पुलिस टीम ने जंगलों में पगडंडियों, दुर्गम स्थानों और संभावित छिपने वाले स्थानों को खंगाला।

अभियान में थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह  पुलिस बल और क्यूआरटी टीम सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर जंगलों में पैदल गश्त करती रही। 

पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कांबिंग के बाद पुलिस टीम ने मझगावां व जयमोहनी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल और पैदल गश्त के दौरान युवाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी लिया। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल है।

 तथा किसी प्रकार की नक्सली गतिविधि, संदिग्ध आवाजाही अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या सामने नहीं आई है।

सी ओ आपरेशन देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से अपील किया कि किसी अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति को अपने यहां पनाह न दें। जंगल अथवा गांव के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दिया जाय। 

 कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि की रोकथाम के लिए कांबिंग, पेट्रोलिंग और जनसंवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume