Top News

डाला रामलीला मैदान, विधानसभा राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान की रैली के दौरान सोमवार को यातायात व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

डाला   सोनभद्र 









डाला  रैली में फूल वर्षा से स्वागत के लिए खनन क्षेत्र से लगभग दो दर्जन से अधिक बुलडोजर/लोडर मंगाए गए थे और इसपर नियम विरुद्ध श्रमिकों को बैठाया गया था ।


इस दौरान वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात को वन-वे किए जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री भूपेश चौबे मौजूद थे।

रैली समाप्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही के दौरान एक लोडर के पीछे करने पर हाईवे किनारे लगी दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और बाल बाल बचे आम नागरिक । हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई।


तीन घंटे हाईवे प्रभावित, मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी पर सवाल,

 रैली के दौरान काफी समय तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल दिखाई नहीं देने की बात भी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े आयोजन और हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा की पूर्व व्यवस्था किस स्तर पर की गई थी?


क्या हाईवे को वन-वे करने की अनुमति थी ?


स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा में है कि हाईवे पर लगभग तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था बदलने के लिए कोई स्पष्ट प्रशासनिक आदेश मौके पर उपलब्ध नहीं था। जबकि जिले में जिलाधिकारी द्वारा धारा 163 लागू है खैर जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक का आदेश भाजपा के लिए लागू नहीं होता । उनका आदेश केवल विपक्ष, किसानों और अपना हक मांग रहे नौजवानों पर ही लागू होता है।

खनन क्षेत्र से बड़ी संख्या में बुलडोजर/लोडर, लेबर को रैली में शामिल किए जाने और उनके हाईवे पर आवागमन के बीच हुई घटना ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि इतने भारी वाहनों के संचालन के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और सुरक्षा की क्या व्यवस्था निर्धारित की गई थी।

दो बाइक क्षतिग्रस्त होने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि उसी स्थान पर पैदल राहगीर या दोपहिया चालक मौजूद होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। ऐसे में स्थानीय नागरिक अब प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे है।।

भाजपा बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का प्रपंच कर रही है!

अविनाश कुशवाहा 

राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume