पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*सोनभद्र।* मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे *ऑपरेशन शुद्धि* के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में *करमा थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम* ने 15 अक्टूबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए *118 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा* बरामद किया है।
बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत *लगभग 60 लाख रुपये* है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी कारों, 5 मोबाइल फोन और नकदी को मिलाकर कुल बरामदगी *करीब 95 लाख रुपये* की बताई जा रही है।
*कैसे पकड़े गए तस्कर?*
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
करमा थानाध्यक्ष कमलेश पाल और SOG प्रभारी राम स्वरूप वर्मा की टीम *करनवाह तिराहे* पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी हिन्दुआरी की तरफ से आ रही दो कारें पुलिस को देखकर तिराहे से करीब 50 मीटर पहले ही मुड़कर भागने लगीं।
पुलिस को शक हुआ तो घेराबंदी कर रात करीब *11:15 बजे* दोनों कारों - *महिंद्रा XUV-500 और मारुति ब्रेजा* को रोक लिया गया। तलाशी में XUV के स्टेपनी के नीचे और ब्रेजा के पिछले हिस्से में टेप से लिपटे छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा छिपा कर रखा गया था।
मौके से पुलिस ने *8,280 रुपये नकद और 5 एंड्रॉयड मोबाइल* भी बरामद किए।
*कहां से ला रहे थे गांजा?*
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के एक बड़े तस्कर के कहने पर यह खेप लेकर आए थे। यह गांजा *ओडिशा से लाकर मिर्जापुर में सप्लाई* करना था। इसके लिए हर आरोपी को *15 हजार रुपये* देने का वादा किया गया था। आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार गांजा सप्लाई कर चुके हैं।
*गिरफ्तार तस्करों की पहचान:*
1. *विश्वजीत बारिक उर्फ कानू (29 वर्ष)* - निवासी पुराना जोल्डा, सुंदरगढ़, ओडिशा
2. *रविन्द्र नायक (47 वर्ष)* - निवासी गंजू बस्ती, सेक्टर-01, सुंदरगढ़, ओडिशा3. *मोहम्मद दानिश आलम (29 वर्ष)* - निवासी रेलवे कॉलोनी, राउरकेला, सुंदरगढ़, ओडिशा पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना करमा में *NDPS एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क के सरगना, सप्लाई के स्रोत और मिर्जापुर के खरीदारों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोनभद्र में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment