पूर्वांचल कि आवाज news चन्दौली।। खास रिपोर्ट
ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जताया विरोध
एडीओ और सचिव पर रुपया मांगने का आरोप
नौगढ़। ग्राम पंचायत देउरां में आवास योजना के सात लाभार्थियों का नाम काटे जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान परमानंद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग किया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर सहायक विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव पर लाभार्थियों के घर जाकर रुपया मांगने का आरोप लगाकर बताया कि ग्राम पंचायत के सात लाभार्थियों का नाम आवास सूची से काट दिया गया हैं।
जिससे पात्र परिवारों को सरकारी आवास योजना का लाभ मिलने पर संशय उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं संचालित कर रही है।
वहीं पात्र लोगों को योजना से वंचित किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर सूची से हटाए गए लाभार्थियों की पात्रता का दोबारा सत्यापन कराने की मांग किया है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाकर के निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया।
ग्रामीणों ने कहा कि आवास योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए।
जिससे गरीबों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार निशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाना है। आवास दिलाने के नाम पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रुपया नही दिया जाना है।
कोई रुपये की मांग करता है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से तत्काल किया जाय।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को न्याय दिलाने की मांग किया है।

Post a Comment