पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र
ओबरा - कुशवाहा समाज ओबरा में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार शाम को किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निशांत कुशवाहा भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा को सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम कुशवाहा समाज के संरक्षक गया नाथ कुशवाहा, सुशील कुशवाहा , जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा एवं अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गय तत्पश्चात जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा को संरक्षक एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वही कुशवाहा समाज के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल कुमार सिंह और अध्यक्षता डॉ अमित सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। सभी पदाधिकारियों और कुशवाहा बन्धुओं ने निशांत कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मुखार बिन्दु से शुभ आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमानंद सिंह, राम नाथ कुशवाहा, शशिहास, उपसचिव योगिता सिंह, पुष्पा सिंह, रामदेव मौर्य, लेखनिरीक्षक निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष आनन्द शेखर मौर्य, संगठन सचिव गौतम, प्रचार सचिव सुनील कुशवाहा , मीडिया प्रभारी अरविन्द कुशवाहा, कुसुम, नीलम सिंह, राधिका, सुषमा कुशवाहा, मनोरमा मौर्या, मुन्ना मेहता, विश्राम मौर्य, राजेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, शिव प्रसाद कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Post a Comment