पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता
दुद्धी, सोनभद्र। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव एवं क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व से जुड़े जुलूस, ताजिया मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए। साथ ही साथ त्यौहार के दिन साफ सफाई ट्रैफिक की व्यवस्था एवं बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से सुधार होनी चाहिए जिससे त्यौहार में किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न न हों,
क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही साथ मोहर्रम की ताजिया की हाइट 10 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए,
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मुजीब खा, फतेहमुम्मद, कल्लन खां, सेफुल्ला एडवोकेट,आरिफ खां,कलीमुल्ला खां,गुलाम सरवर हुसैन, आशिफ खां,श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल,सुरेन्द्र अग्रहरि,सुनील जायसवाल, कोतवाली प्रभारी डीके सिंह, एसएसआई संजय सिंह,कस्बा प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment