Top News

स्थायी पात्रता सूची निर्माण को लेकर मूरता, बघाडू, दिघुल तथा निमियाडीह गाँव मे खुली बैठक आयोजित

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 




दुद्धी, सोनभद्र।जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज गुरुवार को विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत मूरता, बघाडू, दिघुल निमियाडीह के पंचायत भवन में स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में ग्रामीणों के साथ खुली बैठक आयोजित की गई।। मूरता की बैठक मे ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह, बघाडू, दिघुल तथा निमियाडीह की बैठक मे ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद कुमार के द्वारा ग्रामीणों को पात्रता सूची 2024 को पढ़कर सुनाया गया और एक-एक लाभार्थियों पर चर्चा की गई एवं  समस्याओं को सुना गया उन्होंने बैठक के दौरान गांव के आसपास बने तालाब,नदियों के किनारे बने छठ घाट के गहरे पानी से बचने हेतु सूचना बोर्ड लगाने व दैविय आपदा से बचने हेतु जो गाइडलाइन सरकार द्वारा जारी किए गए हैं उनसे ग्राम वासियों को अवगत कराया गया एवं उनका पालन करने हेतु एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया, खुली बैठक के दौरान आवास के पात्रता सूची निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुझाव ग्रामीणों से प्राप्त किए गए। 



मूरता गाँव की बैठक में ग्राम प्रधान/प्रशासक शिवकुमार यादव पूर्व प्रधान राम सेवक यादव,पंचायत सहायक भुनेश्वर बीडीसी राम प्रसाद तथा दिघुल गाँव की बैठक मे प्रशासक/ग्राम प्रधान जगतनारायण तथा बघाडू की बैठक मे ग्राम प्रधान अब्दुलाह जबकि निमियाडीह गाँव के बैठक मे ग्राम प्रधान फखरुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume