Top News

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब




पूर्वांचल की आवाज रिपोर्टर सोनभद्र 

रामगढ़ मुख्य बाजार में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने की भव्य सरबत सेवा, मानवता और सेवा का दिया संदेश



रामगढ़/सोनभद्र।
पाँचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर रामगढ़ मुख्य बाजार में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्रद्धापूर्वक भव्य सरबत सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने लोगों को न केवल राहत पहुंचाई, बल्कि गुरु परंपरा की महान सीख—“मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है”—को भी जीवंत कर दिया। 

समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से आने-जाने वाले लोगों को सरबत वितरित किया और गुरु अर्जन देव जी के त्याग, तपस्या एवं बलिदान की गौरवगाथा सुनाकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

इस पुनीत सेवा आयोजन में गुरुद्वारा समिति के प्रमुख सदस्य मान सिंह, मनोज सिंह (अध्यक्ष), कमलेश गोंड, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह सहित अनेक संगतजन उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। सभी ने मिलकर समाज में भाईचारा, प्रेम और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन सत्य, सहनशीलता, त्याग और धर्मनिष्ठा की अमिट मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। उनका शहीदी बलिदान आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु जी को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग—सेवा, प्रेम, करुणा और परोपकार—पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा, जिससे रामगढ़ बाजार में आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume