Top News

स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को चेक करने वाले डॉक्टरों के सहारे नगवां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र*

 *


*ओपीडी में मरीजों को देखते है हेल्थ केयर डॉक्टर, मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़*



*सोनभद्र*



बैनी सोनभद्र ।  विकास खंड नगवां के बैनी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे, सूत्रों के अनुसार स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के चेक अप करने वाले डॉक्टर संभाल रहे हैं ओपीडी व्यवस्था यही लोग नियमित ओपीडी में मरीजों को देखते है और उनका इलाज करते है जबकि ओपीडी के लिए अलग से डॉक्टरों की नियुक्ति है जिनको आए हुए मरीजों को देखने का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां में इसके उलट ही नजारा देखने को मिलता है यहां जिन डॉक्टरों को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को चेक करने के लिए भ्रमण करते हुए स्कूलों में जाकर बच्चों का हेल्थ चेक करना चाहिए वो लोग नगवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी चला रहे है विधिवत मरीजों को देख रहे हैं और तो और महंगी दवा बाहर से लेने के लिए लिख रहे हैं जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक बोझ के साथ निराशा हाथ लग रही है।

      नगवां ब्लॉक सोनभद्र का अति पिछड़ा ब्लॉक है जहां के मूल निवासियों में दलित आदिवासियों की संख्या अधिक है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इनका सही विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज नही हो पा रहा है जो चिंता का विषय है जबकि सरकार में स्वास्थ्य मंत्री दावे करते है कि हर सरकारी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है बावजूद इसके लगभग हर सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी जा रही 



    गोरतलब है कि सीएचसी प्रभारी के अतिरिक्त तीन और डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है लेकिन मौके पर ओपीडी में हेल्थ केयर के डॉक्टर ही मिलेंगे सूत्र बताते हैं कि तीन डॉक्टरों में कोई भी नियमित अस्पताल में नहीं आता है महीने में शायद एक दो बार आकर फार्मेल्टी पूरा कर चलता बनते है एक तो वाराणसी में अपनी क्लीनिक खोलकर सरकारी वेतन के साथ अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इस लिए इनलोगों की कमी को हेल्थ केयर के डॉक्टर पूरी करते है जिनका कार्य सरकारी स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य चेक करना है।

       सूत्रों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां में हेल्थ केयर के डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा,बाहर की जांच लिखते है जिससे ग़रीब बाहर की दवा खरीदने और जांच कराने की स्थिति में नहीं होते और वापस घर लौट जाते है।

    इस संबंध में ए सीएमओ सोनभद्र से सेल फोन पर वार्ता किया गया तो उन्होंने ने बताया कि उन लोगों के पास गाड़ी नहीं है क्षेत्र में चलने के लिए बहुत जल्द गाड़ी उपलब्ध करवा दी जाएगी और वो लोग क्षेत्र में जायेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्चस्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume