Top News

जिलाधिकारी महोदय ने देखा अपने आंखों से खलियारी बाजार में कूड़े को साफ करने का दिया आदेश

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

सभी सफाई कर्मचारी खलियारी में कूड़े को साफ करते हुए 

खलियारी नगवां सोनभद्र 

युपी बिहार और झारखंड बार्डर पर स्थित नगवां विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलियारी बाजार से कुछ दिन पूर्व होकर गुजरे चर्चित गौड़ जिलाधिकारी सोनभद्र ने अपनी आंखों से देखा कि खलियारी बाजार में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ बाजार में फैले गन्दगी को डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए बाजार कि साफ सफाई ही नहीं स्वच्छ खलियारी सुन्दर खलियारी बाजार करने के लिए पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किए उसके बाद पंचायतराज विभाग के अनुप कुमार पाल डीसी कौशलेंद्र विक्रम एडीओ पंचायत नगवां राहुल शशांक ग्राम पंचायत अधिकारी के उपस्थित में नगवां ब्लाक के करीब 80 सफाई कर्मचारी शनिवार को खलियारी बाजार कि साफ सफाई करने में लगे हैं सफाई अभियान का काम बाजार में युद्धस्तर से चल रहा है।

की


लेकिन उसके बाद बाजार कि साफ सफाई कैसे बनी रहे इस पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो  कुछ दिन बाद बाजार में गन्दगी पुर्व कि भाती हो जाएगी। साफ सुथरा बाजार बनाए रखने के लिए बाजार में जगह-जगह पर कूड़ा पात्र (डस्टवीन) कि व्यवस्थाएं किया जाय और  बाजार में लोगों के घरों के नाली का गन्दा पानी जो सड़क पर बह रहा है उसके लिए बाजार में जब तक नाली का नवनिर्माण नहीं होता है तब तक के लिए वैकल्पिक वेवस्था बाजार में जगह जगह पर  शोख्ता गड्ढ़ा का निर्माण कराकर बाजार में बह रहा घरों का गन्दा पानी को रोक दिया जाय तब जाकर स्वच्छ खलियारी सुन्दर खलियारी कि परिकल्पना पुर्ण होगी।

इस सन्दर्भ में पुछे जाने पर कौशलेंद्र विक्रम एडीओ पंचायत नगवां ने बताया कि खलियारी बाजार को साफ सुथरा बनाएं रखने में जो भी समस्याएं आएगी उन समस्याओं को दुर करते हुए बाजार को साफ सुथरा बनाएं रखा जाएगा।




इन्सेट के लिए खबर 

खलियारी (सोनभद्र) जनपद में मात्र खलियारी एक एसा ग्राम पंचायत था जहां पर पांच साल से किसी सफाई कर्मचारी कि न्युक्ति नहीं हुई थी लेकिन ए बात जैसे जिलाधिकारी को पता चला तो उन्होंने डीपीआर सोनभद्र को तत्काल खलियारी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी कि न्युक्ति किए जाने का आदेश दिया।

डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत खलियारी में दो सफाई कर्मी कि न्युक्ति हो गयी और दोनों सफ़ाई कर्मी अपना कार्य भार सम्भाल लिए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume