Top News

कस्बे में लगा कूड़े का ढेर, बदबू से रहवासी परेशान; स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर बने कागजी शेर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 









दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र में जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों और उससे उठने वाली तीव्र बदबू के कारण स्थानीय रहवासियों का जीना दूभर हो गया है। नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लग गया है। इस कचरे में दिनभर आवारा पशु और कुत्ते मुंह मारते रहते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंदगी और सड़न से उत्पन्न दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में बैठना और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।रहवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिन स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडरों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे केवल कागजी शेर साबित हो रहे हैं। धरातल पर उनकी कोई सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए और वार्ड नंबर 2 की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर जनता को इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume