Top News

पिंक तहसील दिवस में महिलाओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली बृजेश कुमार केसरी 









मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी


नौगढ। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील नौगढ़ में पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में चकरघट्टा पुलिस ने महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों तक पहुंचाया। इस दौरान मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

उपजिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि पिंक तहसील दिवस का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। महिलाओं को अपनी शिकायतें निःसंकोच अधिकारियों के समक्ष रखनी चाहिए।

 जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।

सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साइबर अपराध या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का सामना करने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां आज भी समाज में जहर घोल रही हैं। 

जिसको समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी तरह की समस्या होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए।

 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी उपयोग के बारे में भी बताया।

पिंक तहसील दिवस के अवसर पर चकरघट्टा थाना क्षेत्र की महिलाओं को थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तहसील नौगढ़ लेकर पहुंची। महिलाओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसपर अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण की पहल किया। 

कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं को भी शिकायत दर्ज कराने और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने स्क्रीन पर सामाजिक कुरीतियों पर आधारित लघु नाटिका का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। वहीं, सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत किया। मोबाइल हैकिंग, ओटीपी के दुरुपयोग, डिजिटल लेनदेन में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और साइबर उत्पीड़न से बचने का उपाय भी बतलाया। साथ ही एसिड अटैक जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की सलाह दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि की अध्यक्षता में नशामुक्ति संगोष्ठी आयोजित की गई। 

 नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। 

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर घर-घर नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume